बॉलीवुड में सदियों से जोड़ी में काम करने की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा में केवल अभिनेता और अभिनेत्री ही शामिल नहीं है बल्कि कई फिल्म एक्टर्स और डायरेक्टर्स भी शामिल है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई दशकों से कुछ अभिनेता और निर्देशक साथ काम करते आ रहे है। निर्देशक और एक स्टार के साथ काम करने के पीछे उनकी दोस्ती समेत कई वजह होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की बेस्ट के सफल डायरेक्टर और उनके पसंदीदा एक्टर्स के बारे में बता रहे है:
अजय देवगन-रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती की शुरुआत 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे, वहीं शेट्टी ने फिल्म के निर्देशक कुकू कोहली के असिंस्टेंट के रुप में काम किया था। शेट्टी ने 2003 में अपनी पहली फिल्म ज़मीन में अजय देवगन को ही कास्ट किया था। लेकिन उनको असली पहचान फिल्म गोलमल से मिली थी। अब तक रोहित शेट्टी 9 फिल्मों में देवगन को कास्ट कर चुके है।

करण जौहर-शाहरुख खान
करण जौहर और शाहरुख खान पिछले 2 दशक से साथ काम कर रहे है। दोनों के बीच अटूट दोस्ती मानी जाती है। करण जौहर और शाहरुख ने पहली बार फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में साथ काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली थी। इसके बाद इस जोड़ी ने फिल्म कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान समेत कई हिट फिल्में दी है। इसके अलावा काजोल के साथ भी करण जौहर ने कई हिट फिल्में की है।

ऋतिक रोशन-राकेश रोशन
ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने पहली बार फिल्म कहो ना प्यार है में अपने बेटे को कास्ट किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली थी। इसके बाद इस जोड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ऋतिक अपने पिता की पहली पसंद बन गए। यह जोड़ी कोई मिल गया, क्रिश, क्रिश 3 जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके है।

सलमान खान-सूरज बड़जात्या
सलमान और सूरज बड़जात्या दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत 1988 के दशक में की थी। सूरज बड़जात्या ने पहली बार फिल्म मैंने प्यार किया है में सलमान को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म हम आपके हैं कौन में साथ काम किया था, जो सदी की सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। सलमान और सूरज ने आखिरी बार फिल्म प्रेम रतन धन पायो में साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

अमिताभ बच्चन-आर बाल्की
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कास्ट करना किसी भी युवा डायरेक्टर के लिए एक चुनौति से कम नहीं होता। आर बाल्की ने यह चुनौती स्वीकार करते हुए 2007 में आई फिल्म चीनी कम में पहली बार बच्चन को कास्ट किया था। फिल्म को अच्छे रिव्यूज़ मिलने के बाद इस जोड़ी ने फिल्म ‘पा’ में साथ काम काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। आर बाल्की फिलहाल अपनी अगली फिल्म पैडमैन की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें अमिताभ स्पैशल रोल में नज़र आएंगे।

आमिर खान- राजकुमार हिरानी
ये बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी है। आमिर और राजकुमार हिरानी ने 2009 में 3 इडियट्स से बक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी 3 इडियट्स करोड़ो दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है। 3 इडियट्स के बाद आमिर और राजकुमार हिरानी पीके लेकर आये था। पिके भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी।

वो कहते हैं ना जोड़ियों में सारे काम सफल होते हैं। ये मशहूर जोडियाँ इस बात का उदहारण हैं। आपकी पसंदीदा एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी कौन सी है। अपनी राय कमेंट बॉक्स में शेयर करें।